टीवी एक्ट्रेस नेहालक्ष्मी अय्यर 22 फरवरी को रुद्रायश जोशी के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेहा ने लोकप्रिय सीरियल ‘कुबूल है’ में ‘नजमा अहमद खान’ और ‘इश्कबाज’ में ‘सौम्या कपूर’ की भूमिका के साथ फैंस के दिलों में जगह बना ली। इस बीच नेहा ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का जश्न मनाया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।
मुंबई : टीवी एक्ट्रेस नेहालक्ष्मी अय्यर 22 फरवरी को रुद्रायश जोशी के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेहा ने लोकप्रिय सीरियल ‘कुबूल है’ में ‘नजमा अहमद खान’ और ‘इश्कबाज’ में ‘सौम्या कपूर’ की भूमिका के साथ फैंस के दिलों में जगह बना ली। इस बीच नेहा ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का जश्न मनाया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।
ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नेहा ब्लैक कलर की सीक्विन ड्रेस के साथ मैचिंग कलर के बूट्स में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रुद्रायश ब्लैक कलर के आउटफिट में नेहा के साथ ट्विनिंग कर रहे थे। पार्टी में एक्ट्रेस सुरभि चंदना, मानसी श्रीवास्तव, मृणाल देशराज, भारती के जयसिंह और श्रेनु पारिख भी दिखे और उन्होंने खूब मस्ती की। नेहा व रुद्रायश दो कपकेक के साथ एक चॉकलेट केक काटते दिखे, जिसमें उनकी छोटी-छोटी कार्टून इमेज थीं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
दूल्हे के सभी दोस्त ब्लैक और दुल्हन की सहेलियां पिंक आउटफिट में थीं। वे सभी वहां बज रहे गानों पर झूम रहे थे। बता दें कि नेहा की रुद्रायश से पहली मुलाकात कुछ साल पहले ‘जुम्बा क्लास’ में हुई थी। उन्होंने पिछले साल अगस्त में एक रोका सेरेमनी में सगाई की। तब से वे फैंस के लिए प्यारी झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही वे अपने करीबी दोस्तों श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की शादी में भी शामिल हुए थे।