HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. इंसानों के खून से इस कंपनी ने बनाएं जूते, नाम रखा गया है शैतानी जूते

इंसानों के खून से इस कंपनी ने बनाएं जूते, नाम रखा गया है शैतानी जूते

अगर आपको कोई ऐसे जूते पहनने के लिए दे जिसे बनाने में इंसानों के खून का इस्तेमाल किया गया हो तो आप क्या करेंगे। पहले तो भयभीत हो जायेंगे और सोचना शुरु करेंगे की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही जूते के बारे में जिसका नाम भी शैतानी जूते रखा गया है। ब्रूकलिन की कंपनी द्वारा निर्मित यह जूता आते ही विवादों में घिर गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आपको कोई ऐसे जूते पहनने के लिए दे जिसे बनाने में इंसानों के खून का इस्तेमाल किया गया हो तो आप क्या करेंगे। पहले तो भयभीत हो जायेंगे और सोचना शुरु करेंगे की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही जूते के बारे में जिसका नाम भी शैतानी जूते रखा गया है। ब्रूकलिन की कंपनी द्वारा निर्मित यह जूता आते ही विवादों में घिर गया है।

पढ़ें :- US Court summons Indian Govt: खालिस्तानी पन्नू केस में US कोर्ट ने भारत सरकार और एनएसए डोभाल को भेजा नोटिस; विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

जूते बनाने वाली मशहूर कंपनी नाइकी ने भी इसे बनाने वाली कंपनी MSCHF पर मुकदमा ठोक दिया है। कंपनी का कहना है कि उसकी अनुमति और जानकारी के बिना जूते पर उसका लोगो इस्तेमाल किया गया। MSCHF कंपनी ने इस जूते को 29 मार्च पर बाजार में उतारा था. कंपनी ने यह जूता मशहूर रैपर लिल नास के साथ मिलकर बनाया है। AFP की खबर के अनुसार 21 साल का यह रैपर हाल ही में डेविल लैप डांस वीडियो के बाद चर्चित हुआ था।

न्यूयॉर्क की ब्रूकलिन की कंपनी के साथ मिलकर तैयार ‘शैतान शूज’ की 666 जोड़ियां बनाई गई हैं। इसकी कीमत 1018 डॉलर यानी करीब 75 हजार रुपये रखी गई है। सोशल मीडिया पर इस जूते को लेकर काफी चर्चा है। लोगों का मानना है कि इसके जरिए ईश्वर का अपमान किया गया है।

जूते पर पेंटाग्राम यानी पंचकोण का निशान है। यह निशान शैतान का प्रतीक माना जाता है। MSCHF और विवादों का यह कोई पहला मौका नहीं है। पहले भी वह विवादों में रह चुका है। 2019 में कंपनी ने ‘जीजस शूज’ लॉन्च किए थे। तब कंपनी ने दावा किया था कि इसके सोल में जॉर्डन नदी से लाया गया ‘पवित्र जल’ उपयोग हुआ है।

 

पढ़ें :- Israeli Airstrikes : पेजर ब्लास्ट के बाद लेबनान में मचा कोहराम , इजरायल ने 6 शहरों पर किया एयर स्ट्राइक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...