1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है…सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा

यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है…सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव का आज आखिरी दिन है। छठे चरण के चुनाव से पहले CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो संदेश में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव का आज आखिरी दिन है। छठे चरण के चुनाव से पहले CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो संदेश में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

पढ़ें :- यूपीआई भुगतान पर शुल्क को लेकर सियासत: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-UPI टैक्स वापस लीजिए

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि, मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

उन्होंने आगे कहा कि, आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।

पढ़ें :- छतरपुर गोलीकांड: शालिग्राम गर्ग को हाई कोर्ट से जमानत, 50 हजार के निजी लिखित प्रतिज्ञा-पत्र पर रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...