1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच: मल्लिकार्जुन खरगे

ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच: मल्लिकार्जुन खरगे

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद देशभर में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद देशभर में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, BJP-RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है। ग़रीबों के अधिकार छीनकर, अपने अरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए। अपनी मनुवादी सोच लागू कर भाई को भाई से लड़ाने के लिए।

उन्होंने आगे लिखा कि, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ख़त्म कर SC, ST, OBC, Minorities के हक़ छीनने के लिए। ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है। हम लोकतंत्र को जिताएंगे।

पढ़ें :- कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन करवाया, थाने पहुंची पीड़िता बोली- गर्भवती होने के बावजूद जबरन सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

बता दें कि, शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने एलान किया था। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे चार जून को आयेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...