Beetroot beneficial for skin: कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और घर के बीच अपनी स्किन की देखभाल के लिए समय ही नहीं मिलता है। इन सब के बीच स्किन से संबंधित तमाम दिक्कतें तो होने ही लगती है स्किन की चमक भी छीन जाती है।
पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें
क्योंकि डेली धूल धूप और प्रदूषण के संपर्क में आने की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे और ब्लैकनेस आ जाती है। आज हम आपको ऐसा उपाय बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पा कर निखरा हुआ बेदाग चेहरा पा सकती हैं।
चमकती और निखरी हुई त्वचा के लिए आप चुकंदर (Beetroot) का फेसपैक इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
चुकंदर (Beetroot) का फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चुकंदर को पीस कर रस निकाल लें और मुल्तानी मिट्टी में मिक्स कर लें। इसका पतला पेस्ट तैयार कर लें।
अगर गाढ़ा लग रहा हो तो आप इसमें गुलाब जल मिक्स कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट के बाद जब सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।