HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यह देश नफरत और हिंसा का नहीं बल्कि मोहब्बत और भाईचारे का है: राहुल गांधी

यह देश नफरत और हिंसा का नहीं बल्कि मोहब्बत और भाईचारे का है: राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 39वां दिन है। ये यात्रा कानपुर पहुंच गयी है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान लोगों ने हमसे नॉर्थ ईस्ट से भी यात्रा निकालने की बात कही। जिसके बाद हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली है। इस यात्रा का लक्ष्य लोगों को 'न्याय' दिलाना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 39वां दिन है। ये यात्रा कानपुर पहुंच गयी है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लोगों ने हमसे नॉर्थ ईस्ट से भी यात्रा निकालने की बात कही। जिसके बाद हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली है। इस यात्रा का लक्ष्य लोगों को ‘न्याय’ दिलाना है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग

उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से एक नारा निकला था-नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। क्योंकि यह देश नफरत और हिंसा का नहीं, बल्कि मोहब्बत और भाईचारे का देश है। साथ ही कहा, पिछली यात्रा में मैंने लोगों से पूछा कि देश में नफरत का क्या करण है? मुझे जवाब मिला- इस देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिल सकता। हमारे देश में नफरत और गुस्से का यही कारण है।

राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर SC, ST और OBC वर्ग के युवाओं का सेना में जाने का रास्ता बंद कर दिया। PM मोदी नहीं चाहते कि देश के पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और सामान्य वर्ग के गरीबों को रोजगार मिले।

 

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...