1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

रामलीला मैदान में चल रही विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधिक करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, क्रिकेट में 'मैच फिक्सिंग' शब्द होता है। नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका 400 पार का नारा, बिना EVM, बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं होने जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में चल रही विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधिक करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, क्रिकेट में ‘मैच फिक्सिंग’ शब्द होता है। नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका 400 पार का नारा, बिना EVM, बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं होने जा रहा है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव के समय कांग्रेस के सारे बैंक खाते बंद कर दिए गए हैं। ये कैसा चुनाव है…जहां नेताओं को धमकाया जा रहा है, सरकारें गिराई जा रही हैं और मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश है, जिसे नरेंद्र मोदी देश के चंद उद्योगपतियों के साथ मिलकर कर रहे हैं।

इसके साथ ही कहा, ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए। हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है? नेताओं को जेल में डाला जाता है। ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है।

400 पार नहीं, 400 हार होगी : अखिलेश यादव
महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 400 पार नहीं, 400 हार होगी। मेरी अपील है-इस बार के चुनाव में BJP को हराओ, इन्हें वापस भेजो। वोट से लोकतंत्र को बचाओ, वोट से संविधान को बचाओ।।

आज हमारी जिम्मेदारी संविधान और लोकतंत्र को बचाया जाए: शरद पवार
वहीं, रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि, देश के दो प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। आज हमारी जिम्मेदारी है कि बाबासाहेब जी द्वारा दिए गए संविधान और लोकतंत्र को बचाया जाए। आप सभी अपने वोट का सही से इस्तेमाल कीजिए और इन्हें हराइए।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...