1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये अभी प्रारंभिक स्तर की है जांच…अहमदाबाद विमान हादसे पर AAIB की रिपोर्ट पर बोले उड्डयन मंत्री नायडू

ये अभी प्रारंभिक स्तर की है जांच…अहमदाबाद विमान हादसे पर AAIB की रिपोर्ट पर बोले उड्डयन मंत्री नायडू

केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने एएआईबी की रिपोर्ट पर कहा कि, ये अभी प्रारंभिक स्तर की रिपोर्ट है। मंत्रालय की आर से इसका गहराई से विश्लेषण किया जा रहा है। एएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है और हम उन्हें हर संभव सहयोग दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द आएगी ताकि हम किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंच सकें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देशभर में लोगों को झंकझोर दिया था। इस हादसे में 260 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। ​अहमदाबाद विमान हादसे के आज एक महीने पूरे हो गए। हादसे के ठीक एक महीने बाद शनिवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। अब इस रिपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, ये शुरूआती जांच रिपोर्ट है और एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट आने तक कोई भी अधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने एएआईबी की रिपोर्ट पर कहा कि, ये अभी प्रारंभिक स्तर की रिपोर्ट है। मंत्रालय की आर से इसका गहराई से विश्लेषण किया जा रहा है। एएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है और हम उन्हें हर संभव सहयोग दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द आएगी ताकि हम किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंच सकें।

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय विमानन क्षेत्र के पायलटों की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि, हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन पायलट और क्रू हैं। ये हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं। इसके साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि उड्डयन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...