मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रैश की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। पायलट समेत सात यात्रियों की मृत्यु हुई है। पीड़ितों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को भगवान शक्ति प्रदान करे।
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। केदारनाथ रूट पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। वहीं, इस विमान हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है।साथ ही कहा कि, पिछले 6 हफ़्तों में ये पांचवां ऐसा हेलीकॉप्टर हादसा है। इन हादसों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रैश की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। पायलट समेत सात यात्रियों की मृत्यु हुई है। पीड़ितों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को भगवान शक्ति प्रदान करे।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रैश की ख़बर बेहद पीड़ादायक है।पायलट समेत सात यात्रियों की मृत्यु हुई है।
पीड़ितों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को भगवान शक्ति प्रदान करे।
पिछले 6 हफ़्तों में ये पाँचवाँ ऐसा…
पढ़ें :- जब सत्ता में थे तो रामभक्तों पर चलवाई गोलियां और शिवभक्तों पर लाठियां...अखिलेश यादव पर जमकर बरसे केशव मौर्य
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 15, 2025
पिछले 6 हफ़्तों में ये पांचवां ऐसा हेलीकॉप्टर हादसा है। इन हादसों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राज्य और केन्द्र सरकार से अपील है कि इन हादसों की जांच हो और सही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
हादसे में इनकी गई जान
1. विक्रम सिंह रावत(46) निवासी ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग
2. विनोद देवी(66) निवासी सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, यूपी
3. तुष्टी सिंह(19) निवासी सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, यूपी
4. राजुकुमार सुरेश जायसवाल (41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र
5. शारदा राजकुमार जायसवाल (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र
6. काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र
7. कैप. राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन)
यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं: सीएम धामी
वहीं, इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, रुद्रप्रयाग में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पीड़ादायक हादसे में दिवंगत जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शासकीय आवास पर इस दुर्घटना की गहन समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। हेलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि भविष्य में ऐसी कोई भी दुर्घटना न हो, इसके लिए SOP को अधिक सख़्त और प्रभावी बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।