1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Polling Booth Details : स्मार्टफोन से मतदाता पर्ची डाउनलोड करने का यह है तरीका; जानें मतदान केंद्र की हर डिटेल

Polling Booth Details : स्मार्टफोन से मतदाता पर्ची डाउनलोड करने का यह है तरीका; जानें मतदान केंद्र की हर डिटेल

Polling Booth Details : भारत में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और पहले चरण के लिए कल यानी शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को होने वाली है। जिसमें 21 राज्यों की कुल 102 सीटों के लिए मतदान में 18 साल से अधिक आयु के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। अगर आपके भी क्षेत्र में शुक्रवार को वोटिंग होने वाली है और आप भी वोट डालने जाने वाले हैं तो आपको मतदान केंद्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए। जिससे आप समय और मेहनत बचा सकते हैं। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिये मतदाता अपने फोन से ही मतदान केंद्र और पोलिंग अधिकारी की जानकारी हासिल कर सकते हैं।  

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

मतदान केंद्र की जानकारी के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

– अपने मतदान केंद्र की जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाएं।

-अब मोबाइल नंबर, ईमेल और ईपीआईसी नंबर दर्ज करके लॉगइन करें।

– इसके बाद फाइंड माए पोलिंग स्टेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

– फिर मतदाता पहचान पत्र पर मौजूद जानकारी को भरकर अपने मतदान केंद्र की डिटेल हासिल कर सकते हैं।

– यही से आप मतदाता पर्ची डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने इस बार कई एप्स भी पेश किए हैं। मतदाता अपने फोन से वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर सकते हैं। ये एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। एप इंस्टॉल करने के बाद फाइंड पोलिंग स्टेशन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद मांगी गई जानकारी को भरनी होंगी। फिर मतदान केंद्र की डिटेल आ जाएगी। एप की मदद से अपने क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...