1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी में इस शख्स ने लूट ली म​हफिल, अब वीडियो देख हुए सभी हैरान

सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी में इस शख्स ने लूट ली म​हफिल, अब वीडियो देख हुए सभी हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood actress Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 23 जून को सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज के बाद दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बास्टियान में रखा था। यहां सलमान खान से लेकर रेखा जेसी बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood actress Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 23 जून को सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज के बाद दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बास्टियान में रखा था। यहां सलमान खान से लेकर रेखा जेसी बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थी। इसी रिसेप्शन पार्टी से एक वीडियो खूब चर्चा में रहा। जहीर, आयुष शर्मा और अपने बाकी दोस्तों के साथ जमकर डांस कर रहे हैं, लेकिन उनमें से किसी को नहीं पता कि पीछे क्या चल रहा है?

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया


ये वीडियो शादी के बाद से ही खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ का गाना ‘ये काली काली आखें’ चल रहा है और सभी लोग डांस करते दिख रहे हैं। जहीर के पीछे एक कुछ लोग डांस कर रहे हैं जिसमें से एक शख्स ने पूरी महफिल ही लूट ली। महफिल इसलिए नहीं लूटी क्योंकि वो शाहरुख की तरह डांस कर रहे हैं बल्कि इसलिए कि वो अपनी ही धुन में कुछ ऐसा अतरंगी करते दिख रहे हैं जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

इस सफेद शर्ड वाले मेहमान ने लूट ली महफिल

सोनाक्षी-जहीर की शादी में इस कूल मेहमान का डांस बाकियों से काफी अलग है। वो खड़े तो भीड़ के साथ हैं लेकिन ऐसा लग रहा जैसे अपनी ही कंपनी अलग से इंजॉय कर रहे हों। सफेद शर्ट में डांस करते इस शख्स के मूव्स बिल्कुल अलग हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...