1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद दिला देगी अंबानी फैमिली की ये फोटो, एक फ्रेम में दिखा पूरा परिवार

फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद दिला देगी अंबानी फैमिली की ये फोटो, एक फ्रेम में दिखा पूरा परिवार

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)  संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)  संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच इस सेरेमनी के बाद बीते दिनों कपल के लिए गृह शांति पूजा हुई। ये पूजा राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के मुंबई स्थित घर पर हुई, जहां पूरा अंबानी परिवार भी पहुंचा। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

इस खास मौके पर अनंत अंबानी (Anant Ambani) की दुल्हन को साउथ इंडियन साड़ी पहने देखा गया, जिसमें वह बेहद सुंदर और खूबसूरत लग रही हैं। एक बार फिर राधिका मर्चेंट ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान खींच लिया है। वहीं राधिका के लुक के अलावा एस सेरेमनी से सामने आई एक और तस्वीर इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें पहली बार एक ही फ्रेम में पूरा अंबानी परिवार साथ नजर आया है।

एक ही फ्रेम में कैद हुआ अंबानी परिवार

जी हां, ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही फ्रेम में टीना-अनिल अंबानी से लेकर मुकेश-नीता अंबानी और उनके बच्चे तक साथ नजर आए हैं। इनके अलावा बहू श्लोका के बच्चे राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)  का परिवार, नीता अंबानी की मां। मुकेश और अनिल की मां कोकिला अंबानी, उनकी बहन समेत पूरा अंबानी परिवार एक ही फ्रेम में कैद दिखा। अंबानी परिवार की ये तस्वीर देख यकीनन हर किसी को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद आ जाएगी। इस तस्वीर में पूरे परिवार के चेहरे पर घर में हो रही शादी की खुशी साफतौर पर देखने को मिल रही है। ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इस दिन होगी अनंत-राधिका की वेडिंग

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में शादी के बंधन में बंधेंगे। मेहमानों को ‘सेव द डेट’ वाले इनविटेशन कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, 12 जुलाई को शादी, 13 को आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। उसी के साथ ड्रेस कोड की बात करें तो इस शानदार रॉयल शादी के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...