HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इस बार जनता ने परिवर्तन का बना लिया है मन- गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी

इस बार जनता ने परिवर्तन का बना लिया है मन- गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी

इस बार जनता ने परिवर्तन का बना लिया है मन- गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी

MAHARAJGANJ :: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि महराजगंज विकास से बहुत दूर है। यहां कुछ विकास नहीं हुआ है। दस वर्षो से केंद्र व सात वर्षों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। तीस वर्षों से यहां बीजेपी के सांसद हैं। इस हिसाब से देखिए तो यह जिला आज भी रेल से नहीं जुड़ा है। मेडिकल कॉलेज नहीं बना। कोई भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। बच्चों के पढ़ने के लिए केंद्रीय विद्यालय भी नहीं है। किसी भी सुविधा का पूरा अभाव है।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

वीरेन्द्र चौधरी ने कहा है कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। परिवर्तन की हवा चल रही है।

इस बार कुर्मी बिरादरी के लोगों का साथ भी मुझे मिल रहा है। लोग परिवर्तन चाहते हैं। पंकज चौधरी ने इस वर्ग के बड़े नेता होने के बाद भी लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

मैं किसान का बेटा हूं। खेती बारी से जुड़ा हूं। यह जनपद किसानों का है। अधिकांश लोग किसानी पर निर्भर हैं। मैं खेती बारी से संबंधित कुछ इस तरीके का विकास करुं जिससे यहां की जनता को रोजगार मिल सके। किसानी का विकास हो।

उक्त बाते नौतनवा रेलवे स्टेशन के समीप पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के आवास पर इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यालय का उदघाटन और सदस्यता दिलाने के दौरान कही.

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

चुनावी कार्यालय का प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी,प्रहलाद प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कुछ खास होने वाला है। यह उत्साह कार्यकर्ताओं में साफ झलक रही है। इसी उत्साह के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही तन मन से इंडिया गंठबंधन के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस के राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की। जिसमें कई समस्याएं सामने आई। उसी समस्या का समाधान गारंटी कार्ड में समायोजन किया गया है। कहा कि इस गारंटी कार्ड में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।

इस मौके पर विकास दूबे,ज्वाला शुक्ला,राजू दूबे,विवेक शुक्ला,प्रहलाद प्रसाद,गोपाल नारायण चौधरी,सज्जाद खान,अमीर आलम,फैज खान,धनंजय पांडेय,अनिल दूबे,आशुतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...