1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस बार तो महंगाई का चाबुक “उज्जवला” की ग़रीब महिलाओं की बचत पर भी चल गया…LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर बोले खरगे

इस बार तो महंगाई का चाबुक “उज्जवला” की ग़रीब महिलाओं की बचत पर भी चल गया…LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, LPG गैस सिलेंडर की ही कमी रह गई थी, मोदी जी…इस बार तो महंगाई का चाबुक “उज्जवला” की ग़रीब महिलाओं की बचत पर भी चल गया। लूट, वसूली, हेराफेरी…सब मोदी सरकार के पर्याय बन चुके हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

LPG Price Hike: महंगाई के मोर्च पर आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सि​लेंडर के दामों में 50 रुपये की वृद्धि कर दी है। बढ़े हुए दाम उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर भी लागू होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, LPG गैस सिलेंडर की ही कमी रह गई थी, मोदी जी…इस बार तो महंगाई का चाबुक “उज्जवला” की ग़रीब महिलाओं की बचत पर भी चल गया। लूट, वसूली, हेराफेरी…सब मोदी सरकार के पर्याय बन चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने पेट्रोल डीजल पर Excise Duty बढ़ाए जाने पर सरकार को घेरा था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, वाह मोदी जी वाह!! मई 2014 के मुक़ाबले अंतर्राष्‍ट्रीय कच्चे तेल की क़ीमत में 41% की गिरावट आई है, पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय, ₹2-₹2 Central Excise Duty बढ़ा दी है

उन्होंने आगे लिखा था कि, टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों का एक झटके में ₹19 लाख करोड़ स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा, इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई !

बता दें कि, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (PMUY लाभार्थियों के लिए) हो जाएगा और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगा। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए आपने जो पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...