Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. ये सब्जी आपको कई बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा ,आज से शुरू करें खाना

ये सब्जी आपको कई बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा ,आज से शुरू करें खाना

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Health Care : मोरंगा जिसे हम सहजन भी कहते हैं। इंगलिश में इसे ड्रमस्टिक कहते हैं ।  इस सब्जी को आपलोग कई बार खाये होंगे जो लोग नही खाये होंगे वो लोग मार्केट में इसे ज़रूर देखे होंगे। लेकिन क्या आप इसके फायदे को जानते हैं।  अगर नही तो आज  मैं अपने इस आर्टिकल में बताऊँगी। आइए जानते हैं…..

पढ़ें :- Summer Tips :  गर्मियों के मौसम में तंदुरुस्ती का ख्याल ऐसे रखें अपनी , आहार में शामिल करें ये चीजें

मोरिंगा को  सुपर फूड माना जाता है। ये कई तरीके का लाभ देता है। मोरिंगा के पत्तियों का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीबायोटिक, एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीकैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।ये आपके ब्लड शुगर लेबल कंट्रोल करते हैं। बाकी इसके बीज का तेज लगाने से आपकी स्किन गलो करती है।

लिवर की समस्या से पाएँ छुटकारा

एक रिसर्च के अनुसार  नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज में मोरिंगा की पत्तियों के कई फायदे होते हैं। मोरिंगा कोलेस्ट्रॉल लेवल और लिवर इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। यह लिवर को मजबूत बनाने के साथ शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन को भी कम करता है। मोरिंगा से इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

पढ़ें :- Jatamansi Ke Fayde : ये खास जड़ी-बूटी तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में करती है मदद  

पेट के लिए है रामबाण

पेट के लिए भी इसे काफी लाभकारी  माना जाता है। यह पेट  से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। ये कब्ज और एसिडिटी को दूर भगाता है। अगर आपको ऐसी प्रोब्लम है तो आप इसका सेवन कर सकती  हैं।

कैंसर से होगा बचाव

इसमें कैंसर से बचाव के गुण मौजूद होते हैं। इसमें नियाजिमिसिन नामक कंपाउंड होता है जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकता है। इसकी पत्तियों के अलावा छाल और पौधे के अन्य भागों में भी ऐसे गुण होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म सकते हैं।

पढ़ें :- Ghade Ka Pani Peene Ke Fayde : गर्मियों में घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है , फायदे जान आप भी करने लगेंगे सेवन

हार्ट को रखेंगा एकदम फिट

मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड और बीटा-कैरोटीन नामक कंपाउंड पाया जाता है।  यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेसर करने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं।

डायबिटीज में है लाभकारी

 मोरिंगा की पत्तियों में आइसोथियोसाइनेट नाम का एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है, साथ ही इंसुलिन के स्तर को भी मैनेज करने में मदद मिलती है।

पढ़ें :- Barley Benefits : जौ पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है , इस आटे की रोटी पेट को ठंडक पहुंचाती है

 

 

 

 

Advertisement