1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जो लोग अपनी ही पार्टी में शालीनता और मर्यादा का पालन नहीं कर सकते, वे दूसरों को सीख देने का अधिकार देते हैं खो… अखिलेश पर केशव मौर्य का निशाना

जो लोग अपनी ही पार्टी में शालीनता और मर्यादा का पालन नहीं कर सकते, वे दूसरों को सीख देने का अधिकार देते हैं खो… अखिलेश पर केशव मौर्य का निशाना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा जो लोग अपनी पार्टी में शालीनता और मर्यादा का पालन नहीं कर सकते वह दूसरों को सीख देने का अधिकार खो देते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा जो लोग अपनी पार्टी में शालीनता और मर्यादा का पालन नहीं कर सकते वह दूसरों को सीख देने का अधिकार खो देते हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

केशव मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव जी, सियासत भले ही आपको विरासत में मिली हो, लेकिन संस्कार और मर्यादा विरासत में नहीं मिलते। सपा का इतिहास अपराध, भ्रष्टाचार और दंगों से भरा हुआ है। जो लोग अपनी ही पार्टी में शालीनता और मर्यादा का पालन नहीं कर सकते, वे दूसरों को सीख देने का अधिकार खो देते हैं।

आपकी भाषा और व्यवहार आपकी हताशा को साफ़ तौर पर उजागर करते हैं। जो पार्टी गुंडों, माफियाओं और अराजकता की बुनियाद पर खड़ी हो, वह दूसरों पर उंगली उठाने से पहले आत्मचिंतन करे।

साथ ही कहा, जनता ने आपको बार-बार नकारा है और आगे भी नकारेगी। हालिया लोकसभा चुनाव में मिली थोड़ी-सी सफलता का अहंकार अब चकनाचूर हो चुका है। राजनीति का असली अर्थ विकास, सेवा और आदर्श है, लेकिन सपा इसे कभी समझ ही नहीं पाएगी। आप अपनी भाषा बदलें या न बदलें, जनता ने तय कर लिया है—अब जय भाजपा! ‘जनता ने किया, तय भाजपा।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...