Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं…पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं…पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार तेज हो गया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री के साथ ही सांसदों को भी प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के इस कदम के बाद कांग्रेस की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है। अब कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया, अब एक-एक प्रत्याशी और एक-एक मत के लिए तरस रही है।

पढ़ें :- बीजेपी ने रची पूरी साजिश, घटना के वक्त घर पर नहीं थे केजरीवाल,स्वाति के आरोप झूठे : आतिशी

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने ​कहा, मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा असमंजस में पड़ गयी है। भाजपा ने अब तक जिन कथित दिग्गजों को जबरन प्रत्याशी बनाया है, उन्हें उम्मीदवार नहीं बल्कि ‘नाउम्मीदवार’ कहना उचित होगा। जन सत्ता को सौदा समझने वाली भाजपा अब स्वयं परेशान हैं। पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया, अब एक-एक प्रत्याशी और एक-एक मत के लिए तरस रही है। जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर भाजपा में कई क़द्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे-भागे फिर रहे हैं। कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके हैं या कई नये रास्ते तलाश रहे हैं। आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढांचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’ बन गयी है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 
Advertisement