1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अच्छी शिक्षा और लोगों को मुफ़्त इलाज देने वाले जेल में हैं, बेटियों के साथ गलत करने वाले और भ्रष्टाचारी सत्ता का सुख भोग रहे: सीएम केजरीवाल

अच्छी शिक्षा और लोगों को मुफ़्त इलाज देने वाले जेल में हैं, बेटियों के साथ गलत करने वाले और भ्रष्टाचारी सत्ता का सुख भोग रहे: सीएम केजरीवाल

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने गीता के श्लोक का जिक्र करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि, जब जब धर्म को कुचला जाएगा तब तब मानव जाति के कल्याण के लिए भगवान जन्म लेते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने गीता के श्लोक का जिक्र करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि, जब जब धर्म को कुचला जाएगा तब तब मानव जाति के कल्याण के लिए भगवान जन्म लेते हैं। आज अधर्म का इतना बोल बाला है कि लोगों को धर्म से विश्वास उठ गया है। लेकिन चंडीगढ़ में जो कुछ हुआ वह इशारा है कि भगवान ने अवतार ले लिया है।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इनके (BJP) के अधिकारी ने बहुमत से जीतने वाली पार्टी को वोट में गड़बड़ी कर हरा दिया। पाकिस्तान में भी यही हुआ, इन्होंने (BJP) देश को पाकिस्तान बना दिया। जो देश के लोगों ने कड़ी मेहनत से 75 साल में हासिल किया था वो इन्होंने एक झटके में ख़त्म कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज देश में अधर्म का बोलबाला है। 75 साल बाद बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की उम्मीद जगाने वाले मनीष सिसोदिया जेल में हैं। लोगों को मुफ़्त इलाज देने वाले सत्येंद्र जेन जेल में हैं। लेकिन बेटियों के साथ ग़लत काम करने वाले और भ्रष्टाचारी सत्ता का सुख भोग रहे हैं। आज चारो तरफ अधर्म का बोलबाला है। खुलेआम करोड़ो रुपयों के कालेधन से एमएलए खरीदे जा रहे हैं। कर्नाटक में एएलए खरीदे गए, गोवा में एमएमए खरीदे गए, महाराष्ट्र में एमएलए खरीदे गए, नॉर्थ ईस्ट में एमएमए खरीदे गए। सरकारें खुलेआम गिराई जा रही हैं।

ऐसा लगा भगवान कृष्ण सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थे
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि, कल Supreme Court में जो भी घटित हुआ, ऐसा लगा जैसे कल भगवान कृष्ण भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थे। Chief Justice में भगवान थे। भगवान ने साफ़ साफ़ संदेश दे दिया कि BJP चुनाव जीतती नहीं है, चुनाव चोरी करती है।

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 5 जिलों में नई जेल, 17 नगर निगमों को संचालित होंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...