1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय जारी, जानिए कितने बजे होगी मंगला और शयन आरती

अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय जारी, जानिए कितने बजे होगी मंगला और शयन आरती

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम की आरती और दर्शन के समय के बारे में जानकारी दी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने समय सूची जारी की है। इसमें श्रृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक की पूरी जानकारी दी गई है। श्रृंगार आरती तड़के साढ़े चार बजे होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम की आरती और दर्शन के समय के बारे में जानकारी दी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने समय सूची जारी की है। इसमें श्रृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक की पूरी जानकारी दी गई है। श्रृंगार आरती तड़के साढ़े चार बजे होगी।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav : चैत्र पूर्णिमा पर सरयू स्नान के लिए रामनगरी में उमड़े भक्त, हनुमान गढ़ी में लगी लंबी कतारें

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवक्ता (State spokesperson of Vishwa Hindu Parishad) और मीडिया प्रभारी शरद शर्मा (Media incharge Sharad Sharma) के अनुसार, श्रीराम लला की श्रृंगार आरती तड़के साढ़े चार बजे, मंगला आरती (Mangala Aarti) सुबह साढ़े छह बजे होगी।  इसके बाद भक्त सात बजे से दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान राम की भोग आरती दोपहर बारह बजे होगी। इसके बाद संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे, भोग आरती (Bhog Aarti)आठ बजे और शयन आरती (Shayan Aarti) रात दस बजे होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...