Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tips to remove garlic peel easily: लहसुन छिलना लगता है मेहनत और घंटो का काम, तो इस टिप्स को फॉलो करके मिनटों में हट जाएंगे लहसुन के छिलके

Tips to remove garlic peel easily: लहसुन छिलना लगता है मेहनत और घंटो का काम, तो इस टिप्स को फॉलो करके मिनटों में हट जाएंगे लहसुन के छिलके

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Tips to remove garlic peel easily: चाहे सब्जी बनाना हो या फिर कोई अन्य पकवान खाने में टेस्ट बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर बात इसे छिलने की हो तो हर कोई नाक मुंह बनाने लगता है। वजह इसे छिलने में लगने वाला टाइम और बोरियत महसूस होने लगती है।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

क्योकि लहसुन को छिलने में उंगलियों में और नाखुनों में इसके छिलके चिपक जाते है और हाथ से स्मेल आने लगती है। जो काफी देर तक रहती है।

तो चलिए जानते है झटपट लहसुन छिलने के टिप्स

लहसुन को बहुत कम समय में आसानी से छिलने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को अलग अलग कर लें। फिर एक कटिंग बोर्ड पर रखें। जिसका मूल सिरा आपकी ओर हो। बोर्ड को फिसलने से बचाने के लिए उसके नीचे एक नम किचन टॉवल रखने की कोशिश करें।

लहसुन की कली के ऊपर 6 से आठ इंच के शेफ के चाकू का सपाट भाग रखें ताकि नुकीला भाग आपसे दूर रहे। अपने हाथ के निचले हिस्से का उपयोग करते हुए चाकू के सपाट हिस्से से लहसुन की कलियों को प्रेस करें।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगर जरुरी हो तो ब्लेड को दूसरी बार नीचे दबा सकते हैं। इससे छिलके लहसुन से अलग होने लगेंगे और फिर आपके लिए इसे उंगलियों से उतारना आसान हो जाएगा। इसके अलावा आप क्रश मेथेड से भी लहसुन को आसानी से छिल सकते है।

अधिकतर लोग इस तरीके को पसंद करते है। इसमें एक कटिंग बोर्ड और एक बढ़िया चाकू की जरुरत होती है। ये एक मल्टीटास्किंग मेथड भी है जिससे न सिर्फ लहसुन का छिलका उतरता है बल्कि क्रश भी हो जाता है।

Advertisement