Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin care: चेहरे पर झलक रहा है त्यौहार के बाद वाली थकावट और बुझापन, तो इस फेसपैक से आयेगा इंस्टेंट ग्लो

Skin care: चेहरे पर झलक रहा है त्यौहार के बाद वाली थकावट और बुझापन, तो इस फेसपैक से आयेगा इंस्टेंट ग्लो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रक्षाबंधन का त्यौहार तो बीत गया लेकिन किचन में काम करते करते कई महिलाओं के चेहरे पर त्यौहार वाली थकान और बुझा पन अब तक नजर आ रहा होगा।त्यौहार के मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाना फिर घर आये मेहमानों का खातिरदारी करना।

पढ़ें :- दुनिया में कौड़ियों के भाव बिकेगा गोल्ड? रूस ने उड़ा दी ग्लोबल मार्केट की नींद ,बेच डाला करीब 50 हजार किलो सोना

इन सब में थकान हो जाती है। इसका असर चेहरे पर साफ झलकने लगता है। किचन में काम करते करते गर्मी,पसीना और थकान होने लगती है। यहां तक की फेशियल का असर भी खत्म हो जाता है।

आज हम आपको ऐसा फेसपैक बताने जा रहे है जिसे लगाने से चेहरे पर ग्लो तो आयेगा ही साथ ही चेहरे से थकान भी गायब हो जाएगी। वहीं इसमें मौजूद ओट्स और कच्चा दूध लगाने से इंस्टेंट ग्लो मिलता है। साथ ही ये हमारी स्किन को हाईड्रेट करने और टैनिंग को दूर करने में भी मदद करता है। इसके अलावा दूध में मौजूद विटामिन ए, डी, बी और कैल्शियम त्वचा को हेल्दी बनाने और रंगत निखारने में फायदेमंद होते हैं।

चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस लाने के लिए फेसवॉश की जगह इस फेसपैक का इस्तेमाल करें। दूध और ओट्स से मिलकर बना यह फेसपैक अपकी रंगत को निखारने में मदद करेगा ही साथ ही चेहरे पर ग्लो भी लाएगा।

इसे बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स को दरदरा पीस लें। अब इसमें एक से दो चम्मच शहद को कच्चे दूध में मिलाकर लगा लें। ध्यान रहे दूध इतना ही डाले जिससे पेस्ट की तरह लगे अधिक गीला न हो। इसे दस मिनट के लिए रख दें। दस मिनट के बाद इसे चेहरे को साफ करके लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट तक इस फेसपैक को चेहरे पर लगा रहने दें। जब फेसपैक सूख जाएतो इसे धोलें।

पढ़ें :- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को दी मंजूरी

 

Advertisement