TMC Candidates List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरेंगी। पिछले विधानभसभा चुनाव में ममता बनर्जी दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरी थीं। एक नंदीग्राम और दूसरी भवानीपुर विधानसभा। नंदीग्राम में ममता का मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु से था। यहां वो शुभेंदु से चुनाव हार गईं थीं लेकिन भवानीपुर से उन्हें जीत मिली थी। अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगी।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान
तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की इस सूची के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।
Under the leadership of our Hon’ble Chairperson Smt. @MamataOfficial, and the guidance of National General Secretary Shri @abhishekaitc and State President Shri Subrata Bakshi, we are pleased to announce the full list of candidates for the upcoming West Bengal Legislative… pic.twitter.com/KOXzZ29YXz
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 17, 2026
पढ़ें :- बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' का होगा गठन
ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। सूची में कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। खास बात यह है कि इस बार भी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से होने की संभावना जताई जा रही है।