West Bengal Elections: पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था, उसी समय मैंने टीएमसी की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देख रहा था। आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है, और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्देश्य है।
पढ़ें :- अब पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने पुलिसिंग मॉडल पर उठाए सवाल, कहा- 'यह ब्रिटिश दौर की व्यवस्था'
उन्होंने कहा, 15 साल तक TMC ने बंगाल के लोगों को लूटा, लेकिन ये लोग एक चीज भूल गए, जब अत्याचार की हद हो जाती है, तो जनता मां दुर्गा का रूप धर कर अन्याय का विसर्जन कर देती है। आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ता जनसैलाब कह रहा है, भय OUT — भरोसा IN. TMC की निर्मम सरकार, नबन्ना सचिवालय से नहीं चलती है। इस सरकार को या तो गुंडे और मस्तान चलाते हैं या फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार हरकत में आती है।
पीएम ने कहा, टीएमसी सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा खो दिया है, इसलिए लोग आए दिन कोर्ट-कचहरी जाने को मजबूर हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला, टीएमसी के मंत्रियों ने भर्ती लूट ली, हजारों युवाओं को बर्बाद कर दिया। संवेदनशील सरकार होती तो ईमानदारी से जांच करती, लेकिन कोर्ट को इस मामले में जांच के आदेश देने पड़े। यानी टीएमसी सरकार की विश्वसनीयता शून्य है।
आज बंगाल की हर महिला कह रही है— अब और नहीं…अब 4 मई के बाद TMC के हर गुंडे, हर अत्याचारी और हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा, और चुन-चुन कर हिसाब होगा। नारी का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा, बहनों-बेटियों को नए अवसर देने में जुटी है। लखपति दीदी अभियान के पीछे यही सोच है। इसके तहत बंगाल की 75 लाख बहनों को यहां बनने वाली भाजपा सरकार मदद देगी ताकि वे लखपति दीदी बनें, ताकि वे हर साल एक लाख रुपये से अधिक कमा सकें। बंगाल की बेटियां अपने मन का रोजगार करें, इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यहां ‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू होने का फैसला होगा। इससे बहनों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में दहाड़े, कहा- अमित शाह बंद कमरे में बहुत दिनों तक छिप नहीं सकते, जनता उन्हें खींचकर लाएगी बाहर