TMC Split : पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होए के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के दो फाड़ होने के हालात बनते जा रहे हैं, क्योंकि पार्टी से निलंबित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने बुधवार को विधानसभा पहुंचे हैं। जिन्होंने 50 से ज्यादा टीएमसी विधायकों के समर्थन का दावा किया है। अगर टीएमसी टूटती है तो ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका होगा।
पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा विधानसभा पहुंच गए हैं। इसके अलावा, विधायकों में अरुप रॉय, शिउली साहा और अकरुजमां हैं. सबीना यास्मिन भी पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि आज हम नेता विपक्ष चुनने के लिए बैठक करेंगे। ऋतब्रत बनर्जी के पास टीएमसी के 59 विधायकों का समर्थन पत्र होने का दावा किया जा रहा है। बीते सोमवार को टीएमसी ने विरोधी गतिविधियों के आरोप में ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया था।
बागी ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने आरोप लगाया था कि 6 मई को सदन का नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष और चीफ व्हिप के नामों को मंजूरी देने वाले टीएमसी के प्रस्ताव पत्र पर कई विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर थे। वहीं, निष्कासन के एक दिन बाद ऋतब्रत और संदीपन ने कोलकाता स्थित विधायक हॉस्टल में पार्टी के कई विधायकों से मुलाकात की थी। जिसके बाद टीएमसी में टूट की आशंकाओं को और बल मिला था।