1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 4 जून के बाद ED से बचने लिए पीएम मोदी ने गढ़ी परमात्मा वाली कहानी : राहुल गांधी

4 जून के बाद ED से बचने लिए पीएम मोदी ने गढ़ी परमात्मा वाली कहानी : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बिहार के बख्तियारपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  इसलिए परमात्मा वाली कहानी लेकर आए हैं ताकि 4 जून के बाद ईडी जब उनसे सवाल पूछे तो वह कहेंगे कि मुझे कुछ नहीं पता है।

By santosh singh 
Updated Date

बख्तियारपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बिहार के बख्तियारपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  इसलिए परमात्मा वाली कहानी लेकर आए हैं ताकि 4 जून के बाद ईडी जब उनसे सवाल पूछे तो वह कहेंगे कि मुझे कुछ नहीं पता है। मुझसे तो परमात्मा ने काम के लिए कहा था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि इसीलिए उन्होंने परमात्मा वाली कहानी निकाली है। ऐसा इसलिए ताकि वही ईडी के लोग जब 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से गौतम अडानी (Gautam Adani) के बारे में पूछेंगे तो वह कहेंगे कि मैं नहीं जानता। परमात्मा ने कहा था।

पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद करिए। आप पहले बिहार और देश के युवाओं को यह बताइए कि कितने लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि आप देश को बांटने की बजाय युवाओं को रोजगार न देने पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि पहले आपके लिए अलग-अलग रास्ते थे। आप सेना, सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टर में जा सकते थे। लेकिन इन्होंने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके रोजगार के अवसर छीन लिए। इसके बाद सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर स्कीम लेकर आए और देश के जवानों को मजदूर बना दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की कोशिश है कि राजाओं वाला दौर लाया जाए। ये लोग चाहते हैं कि एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकार छीन लिए जाएं। नरेंद्र मोदी ने 22 से 25 महाराजा बना दिए हैं। इनके नए नाम हैं। इनके नाम हैं अडानी और अंबानी। नरेंद्र मोदी इनके लिए काम करता है। इन लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए गए हैं।

सरकार बनी तो करेंगे ये तीन काम

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस रैली में तीन बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि यदि INDIA अलायंस की सरकार बनती है तो सेना में भर्ती के लिए बनी अग्निपथ स्कीम को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये की रकम दी जाएगी। कांग्रेस लीडर ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम उन सभी उद्योगों को चालू करेंगे, जो बंद पड़े हैं। हम कुल 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

पढ़ें :- राम राज्य और समाजवाद में विश्वास रखने वाले सच्चे सनातनी, बुराई फैलाने वाले नकली सनातनी : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...