Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Things that improve eyesight: आंखो पर लगे मोटे चश्मे को हटाने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये चीजें, रोशनी भी बढेगी

Things that improve eyesight: आंखो पर लगे मोटे चश्मे को हटाने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये चीजें, रोशनी भी बढेगी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो अपनी आंखो पर लगे मोटे चश्मे से परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से कई बार मजाक का पात्र भी बनना पड़ता है।आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसका सेवन करने से शरीर तमाम बीमारियों से तो दूर रहेगा ही बल्कि आंखो पर लगा मोटा चश्मा भी हट जाएगा।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

आंखो की रोशनी बढेगी। आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए एक दो दिन कुछ हेल्दी खाने से कुछ नहीं होता। इसलिए डेली डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और ओमेगा3,फैटी एसिड से भरपूर चीजों को शामिल करना होगा। ऐसी चीजों में से एक है हरा भरा पालक।

जी हां पालक का सेवन करने से न सिर्फ शरीर में खून की कमी दूर होती है बल्कि आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। पालक में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं, जैसे क‍ि लुटीन और जेक्‍साथ‍िन, व‍िटाम‍िन और म‍िनरल्‍स ये सभी आंखों के संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।

इतना ही नहीं गाजर खाने से भी आंखो की रोशनी बढ़ती है। गाजर में व‍िटाम‍िन ए और बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों के ल‍िए फायदेमंद होता है।
कद्दू में व‍िटाम‍िन सी के साथ बीटा कैरोटीन भी होता है, जो आंखों के ल‍िए बेहतरीन होता है।
केल आंखों की सेहत के ल‍िए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें व‍िटाम‍िन ए, सी, के होता है और इसके साथ इसमें लुटीन और जेक्‍साथ‍िन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट भी होते हैं।

इस सब्‍जी को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें भी लुटीन और जेक्‍साथ‍िन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। इसके अलावा ये सब्‍जी व‍िटाम‍िन ए और सी का अच्‍छा श्रोत है। बेल पीपर एक तरह की मीर्च की ही प्रजात‍ि है। इसमें व‍िटाम‍िन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
Advertisement