1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है, जनता इसका करारा जवाब देगी…बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है, जनता इसका करारा जवाब देगी…बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वो भाजपा के साथ मिलकर अब बिहार में सरकार चलायेंगे। कुछ देर बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के इस कदम के बाद आरजेडी समेत अन्य दलों के नेता उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ही नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वो भाजपा के साथ मिलकर अब बिहार में सरकार चलायेंगे। कुछ देर बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के इस कदम के बाद आरजेडी समेत अन्य दलों के नेता उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ही नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- Bankipur Assembly Bypolls Result : बांकीपुर सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी, प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।‘‘

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, देश में ‘आया राम-गया राम‘ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते लेकिन वह जाना चाहते हैं। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...