Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, हारे तो प्लेऑफ की रेस से सीधे बाहर

आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, हारे तो प्लेऑफ की रेस से सीधे बाहर

By Abhimanyu 
Updated Date

DC vs RR Match : आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। अगर वे राजस्थान रॉयल्स के सामने हारते हैं तो आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे। वहीं, राजस्थान के लिए भी जीत बेहद जरूरी है। हार उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल बना देगी।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

दरअसल, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना न के बराबर है। अगर वह राजस्थान के सामने असफल होते हैं तो यह उनकी आठवीं हार होगी। जिससे वह मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरह एलिमिनेट हो जाएंगे।

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में 12 अंक है। अगर वह जीतते हैं तो 12 मैच में 14 अंक तक पहुंच जाएंगे। जबकि हार के बाद उन पर दबाव बढ़ेगा और अंतिम दोनों मैच किसी भी हाल में जीतने होंगे।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों की बात करें तो 16-15 के स्कोर पर यह एक कांटे की टक्कर रही, जिसमें दिल्ली का पलड़ा भारी रहा। हालांकि, दिल्ली में मेज़बानों ने 7-3 की आरामदायक बढ़त बना रखी है।

पढ़ें :- IND vs SL 2nd Test Day 1: लंच ब्रेक तक भारत के दोनों ओपनर लौटे पवेलियन, टीम का स्कोर- 88/2
Advertisement