1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : सीएम योगी

गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि, गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यहां शेर और शेरनी के आगमन से प्राणि उद्यान समृद्ध हुआ है। आज यहां 'हरिशंकरी' के पौधरोपण का भी विशेष अवसर मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बब्बर शेर भरत और शेरनी गौरी को बाड़े में प्रवेश कराया। इन दोनों को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से यहां लाया गया था। वहीं, अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक बब्बर शेर की इस जोड़ी का दीदार कर सकेंगे। इसके पहले दो जून को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिड़ियाघर का भ्रमण करने आए थे, तब उन्होंने बब्बर शेर पांच साल के भरत और शेरनी गौरी को देखने के साथ उनके बारे में जानकारी ली थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि, गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यहां शेर और शेरनी के आगमन से प्राणि उद्यान समृद्ध हुआ है। आज यहां ‘हरिशंकरी’ के पौधरोपण का भी विशेष अवसर मिला। पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण-संवर्धन के लिए डबल इंजन की सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...