1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया में दोस्तों ने दी बधाई और किया कूल कमेंट

एक्ट्रेस दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया में दोस्तों ने दी बधाई और किया कूल कमेंट

फिल्मी दुनिया के चुलबुली अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं दिशा के 33वें जन्मदिन पर आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने इंस्टाग्राम के तस्वीरें पर शेयर कर अपना प्यार दिया है। इतना ही नहीं दिशा के एक्स बॉयफ्रेड टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिशा की फोटो को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। फिल्मी दुनिया के चुलबुली अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं दिशा के 33वें जन्मदिन पर आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने इंस्टाग्राम के तस्वीरें पर शेयर कर अपना प्यार दिया है। इतना ही नहीं दिशा के एक्स बॉयफ्रेड टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिशा की फोटो को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है।

पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'

दिशा और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप होने के बाद भी टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिशा का साथ नहीं छोड़ा। बताते चले कि भले ही दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते की अफवाहें लंबे समय से थीं, 2022 में दोनों के अलग होगये थे। वहीं टाइगर की मां आयशा श्रॉफ का दिशा के साथ प्यारा रिश्ता अब भी कायम है। दिशा के 33वें जन्मदिन पर आयशा ने इंस्टाग्राम पर जो दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिशा गाय के पास बैठी नजर आ रही हैं और वहीं दूसरी में दिशा वह आयशा के साथ मस्ती करती दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीशू। आपके लिए आने वाला वर्ष मंगलमय हो।’ आयशा की इस पोस्ट के बाद दिशा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मेरी आंटी।’

दिशा और टाइगर की जोड़ी 2016 के म्यूजिक वीडियो “बेफिक्रा” और फिल्म “बागी 2” में नजर आई थी। दिशा ने “बागी 3” में भी एक स्पेशल डांस नंबर किया। दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन साथ दिखने से अफवाहें थीं। 2022 में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं, पर दोनों ने इस पर चुप्पी साधी। फिर भी, दिशा का टाइगर की बहन कृष्णा और मां आयशा के साथ अच्छा रिश्ता है। वहीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने दिशा के लिए दुआ मांगी कि उन्हें उनकी हर इच्छा पूरी हो। बताते चले कि दिशा ने आज अपने जन्मदिन में राधा-कृष्णा का आर्शीवाद लेकर दिन की शुरुआत की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...