1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज माफिया-अपराधी या तो जेल में हैं या जहन्नुम में…​मुरादाबाद में बोले सीएम योगी

आज माफिया-अपराधी या तो जेल में हैं या जहन्नुम में…​मुरादाबाद में बोले सीएम योगी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शनिवार को पीतलनगरी मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आपके हितों की चिंता करने वाली सरकार दिल्ली में भी बैठी है और लखनऊ में भी बैठी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शनिवार को पीतलनगरी मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आपके हितों की चिंता करने वाली सरकार दिल्ली में भी बैठी है और लखनऊ में भी बैठी है।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए, 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन आ गया। ये काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस हो, सपा हो, बसपा हो, इनके एजेंडे में विकास नहीं था, गरीब कल्याण नहीं था।

साथ ही कहा, आस्था के साथ खिलवाड़ करना ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे।माफियाओं और अपराधियों को गले का हार बनाकर ये लोग प्रदेश की जनता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का काम करते थे। ये भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है। आज माफिया या अपराधी या तो जेल में हैं यो जहन्नुम में हैं।

इसके साथ ही कहा, आपने 2014 से पहले के भारत को भी देखा है और अब 2014 के बाद का भारत भी आपके सामने है। दुनिया में मात्र 10 वर्षों में कोई देश किस तरह तेजी के साथ विकास के पथ पर प्रगति कर सकता है। उसका उदाहरण भारत आपके सामने है।

 

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...