कभी कभी कुछ समझ नहीं आता कि आखिर क्या बनाया जाय। ऐसे में आज हम आपके लिए सिंपल सी रेसिपी लेकर आये है जिसे आप रोटी और चावल के साथ खा सकती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
आलू चना बनाने के लिए जरुरी सामग्री
आलू- 3
काला चना- 100 ग्राम
प्याज- 2 (बारीक कटे हुए)
टमाटर-2 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुई)
जीरा- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
अदरक- लहसुन- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पत्ती
चम्मच तेल- 1 कप
जावित्री- 1
लौंग- 2 से 3
नमक स्वादानुसार
आलू चना बनाने का तरीका
आलू चना बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चने को 4 से 5 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो दें, फिर चने को कुकर में डालकर उबाल लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें, साबुत गरम मसाला डालकर चटका दें। अब आलू डालें और भून लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
अब पानी डालें और पकने दें। आलू को मीडियम पकाना है, ये पक जाए तो उबले हुए चने डाल दें। इसे तब तक पकाना है जब तक चने पूरी तरह से पककर मिक्स ना हो जाएं। अब गैस बंद कर दें और हरा धनिया काटकर डाल दें। आलू-चने की सब्जी बनकर तैयार है, रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।