Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: इस राशि के लोगो को आज खास सतर्क रहने की सलाह, मिल सकता है बुरा समाचार

आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: इस राशि के लोगो को आज खास सतर्क रहने की सलाह, मिल सकता है बुरा समाचार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: आज 17 फरवरी दिन सोमवार को वृष राशि के लोगो को धन संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे है। वहीं  वृश्चिक राशि के लोगो को आज नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष – आपके लिए दिन मानसिक शांति प्रदान करेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन के साथ स्थानांतरण संभव है। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनेगी। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ – धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन – अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी को धन उधार देने से परहेज करें। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। सरकारी नौकरी की तैयारी में तेजी लाएं।

कर्क – टीमवर्क के माध्यम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारें।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह – आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। एक साथ कई कार्य हाथ में लेने से तनाव बढ़ सकता है। करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या – आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बड़े लक्ष्यों को साधने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नए विचार आएंगे।

तुला – सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। संतान के करियर में निवेश करेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक – नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। संपत्ति खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करें।

धनु – आज कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर – लेन-देन में सतर्क रहें। कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। व्यापार में लापरवाही से बचें। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

कुंभ – सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है।

मीन – आज कार्य पर ध्यान दें ताकि गलतियों से बचा जा सके। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आवश्यकताओं की पूर्ति पर धन व्यय होगा।

Advertisement