आज का राशिफल 19 मार्च 2025: आज 19 मार्च दिन बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कन्या राशि के लोगो को कार्यों में सफलता मिलेगी।वहीं सिंह राशि के लोगो को प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है। तुला के लोगो को आज खुशखबरी मिल सकती है।
पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं सफलता
मेष – आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। गले से संबंधित समस्या हो सकती है, सावधानी बरतें। परिवार में राग-द्वेष से बचें और निजी बातें साझा करने से बचें।
वृष – आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। उदर रोग जैसे एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है।
मिथुन – कार्य की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। नए लोगों से मुलाकात संभव है, लेकिन भावुक निर्णयों से बचें। खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क – साझेदारी में काम करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। मां से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन खर्च होगा, लेकिन ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरत्रि में करें राशि के अनुसार माहउपाय,सुख-समृद्धि, धन और मनोवांछित फल मिलते हैं
सिंह – आज कार्यस्थल पर अनबन की संभावना है, संयम से काम लें। प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि हो सकती हैं।
कन्या – आज कार्य में सफलता मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुराने रोग ऋण से छुटकारा मिल सकता हैं।
तुला – आज खुशखबरी मिल सकती है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार से बहुत अच्छा लाभ होगा।
साझेदारी के कार्य में लाभ मिल सकता हैं।
वृश्चिक – आज का दिन अच्छा हैं।धन लाभ के योग हैं। आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नया कर बन सकता है।
धनु – संपत्ति संबंधी मामलों में जीत संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष से कहा-सुनी हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताएं।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 maa Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रि पर सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, ‘हाईटेक’सुरक्षा प्लान तैयार
मकर – आज वाद-विवाद से दूर रहें। सावधानी से काम करें। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कुम्भ – पैसों के मामलों में दूसरों की सलाह से बचें। साझेदारी में काम करना लाभदायक होगा। पारिवारिक कारणों से मन परेशान हो सकता है।
मीन – कार्यस्थल पर बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज निजी जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा। आय के साधन बढ़ेंगे।