1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज के समय स्थित बहुत खराब है, 2027 में सरकार बनाना मुश्किल…भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी बवाल

आज के समय स्थित बहुत खराब है, 2027 में सरकार बनाना मुश्किल…भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी बवाल

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी खराब रहा। चुनाव के बाद पार्टी के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। पूर्व मंत्री मोती सिंह के बाद अब भाजपा के एक विधायक ने कहा कि ऐसी स्थिति रही तो 2027 में सरकार नहीं बन पायेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी खराब रहा। चुनाव के बाद पार्टी के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। पूर्व मंत्री मोती सिंह के बाद अब भाजपा के एक विधायक ने कहा कि ऐसी स्थिति रही तो 2027 में सरकार नहीं बन पायेगी।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

दरअसल, जौनपुर की बदलापुर सीट से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे मीडियो में भाजपा विधायक कह रहे हैं कि, आज की स्थिति में हमारी (भारतीय जनता पार्टी) की स्थिति अच्छी नहीं है। स्थिति अच्छी हो सकती है, उसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को बड़े निर्णय लेने होंगे और उत्तर प्रदेश के चुनाव पर फोकस करना होगा।

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ता और नेताओं को चुनाव में मन से लगना होगा ताकि भारतीय जनता पार्टी में सरकार दोबारा बन सके। तभी हम 2027 में सरकार बना सकते है। आज के समय स्थित बहुत खराब है अगर ऐसा रहा तो सरकार बनाना मु​श्किल होगा।

बता दें कि, 14 जुलाई को राजधानी लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होनी है। इससे पहले बीजेपी विधायक के इस बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। बता दें कि, इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मोती सिंह ने भी भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा था।

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...