1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Toll Tax Free: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी; इस शहर में नहीं देना होगा टोल टैक्स

Toll Tax Free: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी; इस शहर में नहीं देना होगा टोल टैक्स

Mumbai Toll Tax Free News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत है। सरकार ने अहम फैसला लेते हुए मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स को फ्री कर दिया है। सरकार के इस फैसले 2 लाख 80 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Mumbai Toll Tax Free News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत है। सरकार ने अहम फैसला लेते हुए मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स को फ्री कर दिया है। सरकार के इस फैसले 2 लाख 80 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।

पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ने कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया, अगर ऐसा हुआ तो 'हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे'

दरअसल, शिंदे सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें एक फैसला टोल टैक्स को लेकर भी शामिल रहा। शिंदे ने कैबिनेट बैठक में कहा कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। ये फैसला आज 14 अक्टूबर से ही लागू हो जाएगा। इस फैसले के बाद वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर टोल पर किसी भी हल्के वाहन को टैक्स नहीं देना होगा।

फैसले को लेकर राज्य के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने कहा कि मुंबई में प्रवेश के समय, दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक लागू था। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। उनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे।

दगडू भुसे ने कहा कि सरकार ने आज रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। लोगों का जो समय कतारों में लगने में बर्बाद होता था, वह बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।

पढ़ें :- अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- 'खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...