1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मनोरंजन इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर फिल्म अभिनेता का 85 साल की उम्र में निधन, दोस्त और प्रशंसक गहरे दुख में

मनोरंजन इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर फिल्म अभिनेता का 85 साल की उम्र में निधन, दोस्त और प्रशंसक गहरे दुख में

Tony Roberts Death: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता (Hollywood Actor) टोनी रॉबर्ट्स (Tony Roberts)  का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके लंबे फिल्मी और थिएटर सफर को उनके प्रशंसक हमेशा याद करेंगे। टोनी रॉबर्ट्स ने न सिर्फ बड़े पर्दे पर अपनी अभिनय की छाप छोड़ी, बल्कि थिएटर की दुनिया में भी अपनी विशेष पहचान बनाई।

By santosh singh 
Updated Date

Tony Roberts Death: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता (Hollywood Actor) टोनी रॉबर्ट्स (Tony Roberts)  का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके लंबे फिल्मी और थिएटर सफर को उनके प्रशंसक हमेशा याद करेंगे। टोनी रॉबर्ट्स ने न सिर्फ बड़े पर्दे पर अपनी अभिनय की छाप छोड़ी, बल्कि थिएटर की दुनिया में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। उनके निधन से हॉलीवुड की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

लंग कैंसर की वजह से गई जान

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की जान लंग कैंसर (Lung Cancer) से होने वालीं दिक्कतों के चलते हुई है। एक्टर पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। टोनी रॉबर्ट्स (Tony Roberts) के बारे में खास बात ये कही जाती थी कि वो हर भूमिका में पूरी तरह से समाहित हो जाते थे, चाहे वो थिएटर हो या फिर फिल्म। उन्हें वुडी एलन की फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए खास पहचान मिली।

टोनी रॉबर्ट्स (Tony Roberts)  ने वुडी एलन की कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें एनी हॉल, हन्ना एंड हर सिस्टर्स, स्टारडस्ट मेमोरीज और रेडियो डेज जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इन फिल्मों में उनका अभिनय हमेशा यादगार रहा और उन्हें कई बार वुडी एलन के भरोसेमंद साथी के रूप में देखा गया।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gr8erDays (@gr8erdays)

थिएटर की दुनिया में भी छोड़ी गहरी छाप

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

रॉबर्ट्स का करियर सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं था। वो एक कमाल के थिएटर अभिनेता भी थे और उनका नाम ब्रॉडवे स्टेज पर बहुत सम्मान से लिया जाता है। उन्हें संगीत नाटकों में उनकी शानदार भूमिकाओं के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने हाउ नाउ, डॉव जोन्स और शुगर जैसी म्यूजिकल रीमेक्स में अहम भूमिकाएं अदा की। इसके अलावा उनकी ब्रॉडवे पर विक्टर/विक्टोरिया में जूली एंड्रयूज के साथ की गई शानदार परफॉर्मेंस ने भी सभी को इंप्रेस किया।

1966 में की करियर की शुरुआत

वुडी एलन की 1966 की फिल्म डॉन्ट ड्रिंक द वॉटर में उनकी भूमिका ने उन्हें ब्रॉडवे स्टेज पर एक कलाकार के तौर पर पहचान दिलाई। इस फिल्म के रीमेक में भी उन्होंने अपनी भूमिका को दोहराया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसके बाद रॉबर्ट्स ने कई फिल्मों और नाटकों में अपने काम से हर बार दर्शकों का दिल जीत लिया। रॉबर्ट्स की मौत से उनके परिवार के सदस्य, दोस्त और प्रशंसक गहरे दुख में हैं। उनकी बेटी निकोल बर्ले ने उनके निधन की पुष्टि की और उनके लिए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...