1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवां में विद्यालय के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवां में विद्यालय के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवां में विद्यालय के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: आदर्श जूनियर हाई स्कूल नौतनवां मे आज अंक प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । कक्षा में टॉप करने वाले छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल व सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान शबीना हाशमी 83%, द्वितीय स्थान रंजना भारती 76%, तृतीय स्थान मेनका 67%, कक्षा 7 में प्रथम स्थान अंशा विश्वकर्मा 67%, द्वितीय स्थान श्रद्धा 61%, तृतीय स्थान कौशल्या गौड 53%,कक्षा 6 में प्रथम स्थान सतीश विश्वकर्मा 68%, द्वितीय स्थान जानकी गौड 62%, तृतीय स्थान विवेकानंद 56% के साथ क्लास में टॉप किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय जायसवाल ने सभी छात्र व छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के अध्यापक विष्णु देव,भूपेंद्र सिंह व सपना कुमारी ने टॉपर छात्र व छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...