1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से 6 की मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से 6 की मौत

बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भीषण आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार देर रात बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भीषण आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार देर रात बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे।

पढ़ें :- Viral : मोकामा विधायक अनंत सिंह वीडियो कॉल पर खेसारी लाल यादव से की बात, बोले- आबो 25 के शादी में

आतिशबाजी के दौरान पटाखे से टेंट में आग लग गई, जिसके कारण पूरे पंडाल में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे। इससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के गैलन में लग गई। इस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

 

 

पढ़ें :- NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के जवाब ने बढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी सस्पेंस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...