1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: मासूम बच्ची को गाड़ी से कुचला, देखिए CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: मासूम बच्ची को गाड़ी से कुचला, देखिए CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर कैला भट्टा वार्ड नंबर 93 में नगर निगम के टेंपो चालक ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर कैला भट्टा वार्ड नंबर 93 में नगर निगम के टेंपो चालक ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

आसपास के लोगों ने देखा तो मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्ची को किस तरह से टेंपो चालक ने कुचल दिया।

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना

जानकारी के मुताबिक, कैला भट्टा के इस्लाम नगर में दो साल की बच्ची एलिना दोपहर के 12 बजे अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने बच्ची के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक वहां से फरार हो गया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...