सिद्धार्थनगर जिले के सनई-पकड़ी मार्ग पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित डंपर पलट गया, जिसके मलबे में दबने से डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम फैला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लेकर जा रहा एक डंपर सनई से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा आज 23 अगस्त, रविवार सुबह करीब 3:00 बजे हुआ। इस वक्त सड़क सुनसान होने के कारण किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने पलटा हुआ डंपर देखा, तब जाकर मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई।
उत्तर प्रदेश। सिद्धार्थनगर जिले के सनई-पकड़ी मार्ग पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित डंपर पलट गया, जिसके मलबे में दबने से डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम फैला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लेकर जा रहा एक डंपर सनई से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा आज 23 अगस्त, रविवार सुबह करीब 3:00 बजे हुआ। इस वक्त सड़क सुनसान होने के कारण किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने पलटा हुआ डंपर देखा, तब जाकर मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान 48 वर्षीय हरिशंकर के रूप में हुई है, जो उस्का बाजार नगर पंचायत के सरदार पटेल नगर वार्ड के रहनेवाले थे। आपको बता दें कि हरिशंकर डंपर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डंपर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।