1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Train Accident: दर्दनाक रेल हादसे की सामने आईं तस्वीरें, देखकर उड़ जाएंगे होश

Train Accident: दर्दनाक रेल हादसे की सामने आईं तस्वीरें, देखकर उड़ जाएंगे होश

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के जलपाईगुडी में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस रेल हादसे में कंचनगंजा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी भिड़ गई। इस भयानक रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Train Accident: पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के जलपाईगुडी में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस रेल हादसे में कंचनगंजा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी भिड़ गई। इस भयानक रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे में रेल में इंजन पर कई बोगियां तक चढ़ गई। वहीं, कई बोगियां पटरी से भी उतर गई थीं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बता दें कि, रेल हादसे के बाद अभी भी बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 30 से ज्यादा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापितदुर्घटना के बाद रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापित की गई है। वहीं रेल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...