1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Travis Head की कमजोरी टीम इंडिया ने आखिरकार ढूंढ ही ली! मेलबर्न टेस्ट में गेंदबाज ऐसे लगाएंगे लगाम

Travis Head की कमजोरी टीम इंडिया ने आखिरकार ढूंढ ही ली! मेलबर्न टेस्ट में गेंदबाज ऐसे लगाएंगे लगाम

Travis Head's Batting Weakness: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोनों टीमें सीरीज में 2-1 से बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी। लेकिन, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जसप्रीत बुमराह की चुनौती होगी तो भारत की कोशिश ट्रेविस हेड को जल्दी पवेलियन भेजने की होगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Travis Head’s Batting Weakness: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोनों टीमें सीरीज में 2-1 से बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी। लेकिन, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जसप्रीत बुमराह की चुनौती होगी तो भारत की कोशिश ट्रेविस हेड को जल्दी पवेलियन भेजने की होगी।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड लंबे समय से भारत के गेंदबाजों को परेशान करते आए हैं, फिर चाहे 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंसशिप फाइनल हो या फिर वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, हेड ने भारत को बड़े जख्म दिये हैं। वहीं, मौजूदा टेस्ट सीरीज में पिछले दो मैचों में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर भारत सिरदर्द बढ़ाया है। हालांकि, मेलबर्न टेस्ट के लिए भारत ने हेड के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है, जिसके तहत उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजने की कोशिश होगी।

आकाश दीप ने हेड के खिलाफ रणनीति का किया खुलासा

भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पत्रकारों से कहा, “तेज गेंदबाज के रूप में, हम एक ही गेंद पर टिके रहेंगे और अपनी गेंदबाजी में अनुशासन बनाए रखेंगे। हम ओवर और राउंड द विकेट दोनों से गेंदबाजी करेंगे, पिच और परिस्थितियों का आकलन करेंगे और उसके अनुसार योजना बनाएंगे।” हेड को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ट्रैविस हेड, विशेष रूप से शॉर्ट गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। हम उन्हें क्रीज पर जमने नहीं देंगे। हम विशिष्ट क्षेत्रों को लक्षित करेंगे और उन्हें गलतियाँ करने के लिए मजबूर करेंगे, जिससे हमारे लिए मौके बनेंगे।”

बता दें कि मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रेविस हेड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 3 मैचों की 5 पारियों में 81.80 की औसत से 409 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके नाम दो शतक और एक अर्धशतक भी रहा है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...