शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। शादी में समारोह के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दूल्हा-दुल्हन होते हैं ऐसे में हर किसी का ध्यान उनपर ही होता है। हाल ही में दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें दुल्हन स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने दूल्हे से ऐसा सवाल पूछती है
Groom-Bride Viral Video: शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। शादी में समारोह के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दूल्हा-दुल्हन होते हैं ऐसे में हर किसी का ध्यान उनपर ही होता है। हाल ही में दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें दुल्हन स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने दूल्हे से ऐसा सवाल पूछती है कि वो दोनों हाथ जोड़ लेता है जिसे देख आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
शादियों के वीडियो काफी मजेदार होते हैं और लोग ऐसे वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी में कई बार ऐसी हरकत करते हैं जिन्हें देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन साथ में बैठे हुए हैं और उनके चारों तरफ मेहमान और रिश्तेदार खड़े हैं। इसी दौरान दुल्हन, दूल्हे से पूछती है, ‘क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?’ इसके जवाब में दूल्हा कहता है कि शर्म कर ले, फेरे हो चुके हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- चेक बाउंस मामले में सजा के बाद Rajpal Yadav ने शेयर किया Akshay Kumar संग मजेदार वीडियो
इसके बाद सभी लोग और दुल्हन भी हंसने लगती है। तभी एक महिला की आवाज आती है जो कहती है, ‘शादी हो गई और पूछ रही है कि तुम मुझसे प्यार करते हो।’ दुल्हन इसके बाद फिर अपना वहीं सवाल पूछती है और इस बार दूल्हा अपने हाथ जोड़ लेता है। दुल्हन के सवाल पर हाथ जोड़ते दूल्हे के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों को यह पसंद आ रहा है तो कई लोगों का दिल इसे बार-बार देखने को कर रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bunkstopstyling नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।