Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tricks to thicken gravy: खाना बनाते समय ग्रेवी हो गई है पतली तो इस ट्रिक से बनाएं गाढ़ा

Tricks to thicken gravy: खाना बनाते समय ग्रेवी हो गई है पतली तो इस ट्रिक से बनाएं गाढ़ा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई बार महिलाओं की समस्या रहती है उनकी सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी नहीं होती है।पतली पतली सब्जी न तो खाने में अच्छी लगती है और न ही सर्व करने में। ग्रेवी गाढ़ी रोटी और चावल दोनो के साथ अच्छी लगती है वहीं पतली पतली ग्रेवी का स्वाद पानी जैसी लगता है जो खाने में भी अजीब लगती है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप अपनी ग्रेवी को आसानी से गाढ़ा कर सकती है।
सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आपको प्याज के पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। सब्जी में प्याज के पेस्ट को मिलाकर थोड़ी देर के लिए कुक कर लें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ड्राई फ्रूट भी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, काजू को पीसकर सब्जी में अच्छी तरह से मिक्स करने से भी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा किया जा सकता है।

अगर आप चाहें तो प्याज की जगह टमाटर की मदद से भी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा कर सकते हैं। सब्जी में टमाटर एड कर थोड़ी देर के लिए सब्जी को पकाएं और गाढ़ी ग्रेवी पाएं।

सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए खसखस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए आप उबले हुए आलू की मदद ले सकती हैं। इतना ही नहीं बॉइल्ड आलू को मैश करके भी आपकी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो मखाने में पानी मिक्स कर एक पेस्ट बनाएं और फिर इस पेस्ट को सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए यूज करें।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement