HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tripura Election Exit Polls 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसकी बन रही सरकार, ए​ग्जिट पोल में आए आंकड़े

Tripura Election Exit Polls 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसकी बन रही सरकार, ए​ग्जिट पोल में आए आंकड़े

पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव करवाए गए हैं, और मतगणना, यानी चुनाव परिणाम 2 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी नतीजों के रुझान एक्ज़िट पोल में सामने आए हैं। एग्जिट पोल की माने तो एक बार फिर भाजपा की सरकार त्रिपुरा में वापसी कर रही है। 60 विधानसभा सीटों पर हुए सर्वे में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की वापसी का अनुमान है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tripura Election Exit Polls 2023: पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव करवाए गए हैं, और मतगणना, यानी चुनाव परिणाम 2 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी नतीजों के रुझान एक्ज़िट पोल में सामने आए हैं। एग्जिट पोल की माने तो एक बार फिर भाजपा की सरकार त्रिपुरा में वापसी कर रही है। 60 विधानसभा सीटों पर हुए सर्वे में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की वापसी का अनुमान है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 36-45 सीटें मिल रही हैं। जबकि टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलने का अनुमान है। लेफ्ट+ को 6-11 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 0 सीटें जाती दिख रही हैं।वहीं, जी न्यूज़-Matrize एग्जिट पोल ने भी त्रिपुरा में 29 से 36 सीटों के साथ बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है। एग्जिट पोल की माने तो त्रिपुरा में भाजपा को करीब 45 फीसदी वोट मिलता हुआ दिख रहा है।

पढ़ें :- RCB vs GG WPL 2025: आज डब्ल्यूपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी और जीजी की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मेघायल में किसी को बहुमत नहीं
मेघालय विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के रुझानों में राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उसके रुझानों में मेघालय में कांग्रेस को कांग्रेस को 6 से 12 सीटें, एनपीपी को 18 से 24 और बीजेपी को 4 से 8 सीटें तो अन्य को 4 से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही TMC को पांच से नौ सीटें और UDP को आठ से 12 सीटें मिलती दिख रही हैं।

नगालैंड में भाजपा की हो सकती है वापसी
मैट्रिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार नगालैंड में भाजपा गठबंधन की वापसी हो सकती है। रुझानों के मुताबिक, नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 35-43, कांग्रेस को 1-3, एनपीएफ में 2-5 और अन्य को 6-11 सीटें मिलती दिख रही हैं।

 

पढ़ें :- भाजपा विधायक त्रिभुवन राम के बेटे की सिंगापुर में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...