1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में सड़क पर नहीं लगेंगे साप्ताहिक बाजार, ये होगी व्यवस्था, चार्ज भी वसूला जाएगा

गाजियाबाद में सड़क पर नहीं लगेंगे साप्ताहिक बाजार, ये होगी व्यवस्था, चार्ज भी वसूला जाएगा

गाजियाबाद में साप्ताहिक पैठ बाजारों (Weekly Markets)   को लेकर गुरुवार को नगर निगम में बैठक कर चर्चा हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है कि सड़क पर यह साप्ताहिक बाजार (Weekly Markets)  नहीं लगेंगे। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग (Town Vending) की बैठक हुई।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। गाजियाबाद में साप्ताहिक पैठ बाजारों (Weekly Markets)   को लेकर गुरुवार को नगर निगम में बैठक कर चर्चा हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है कि सड़क पर यह साप्ताहिक बाजार (Weekly Markets)  नहीं लगेंगे। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग (Town Vending) की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सड़क की बजाय साइड पटरी पर बाजार व्यवस्थित होंगे। येलो लाइन बनाकर दुकानदारों की सीमा तय की जाएगी। दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके अलावा उन्हें आई कार्ड मिलेंगे। यूजर चार्ज भी वसूलने का निर्णय लिया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

65 स्थानों पर लगता है बाजार

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक (Municipal Commissioner Vikramaditya Singh Malik) के निर्देश पर साप्ताहिक बाजार को लेकर सभी जोनल प्रभारी की टीम और स्वास्थ्य विभाग टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से सर्वे किया। नगर निगम सीमा के तहत 65 स्थानों पर बाजार लगता है। जिसमें वसुंधरा जोन में 24, कविनगर जोन में 15, मोहननगर जोन अंतर्गत आठ, विजयनगर में सात और सिटी जोन में 11 स्थानों पर बाजार के सर्वे की रिपोर्ट मिली है। आज होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के लिए भी कार्य योजना बनाई गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि साप्ताहिक बाजार (Weekly Markets) को लेकर टाउन वेंडिंग कमेटी (Town Vending Committee) की बैठक से पूर्व संबंधित अधिकारियों से बात की। टाउन वेंडिंग कमेटी (Town Vending Committee) के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा हुई है। सर्वे की रिपोर्ट पर भी मंथन हुआ।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...