1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. MDH और एवरेस्ट मसाला ब्रांड की मुश्किलें बढ़ीं, अब अमेरिका ने लौटाए 31% फीसदी मसाले

MDH और एवरेस्ट मसाला ब्रांड की मुश्किलें बढ़ीं, अब अमेरिका ने लौटाए 31% फीसदी मसाले

MDH and Everest Spices Controversy : भारत की दिग्गज मसाला निर्माता एमडीएच (MDH Spices) और एवरेस्ट (Everest Spices) अब विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। दोनों कंपनियों के कुछ उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्यात किए गए मसाले से संबंधित शिपमेंट के लिए इनकार दरों में वृद्धि दर्ज की गई है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

दरअसल, सिंगापुर (Singapore) और हांगकांग (Hong Kong) दोनों ने मसाला मिश्रणों में कथित कार्सिनोजेनिक कीटनाशक पाए जाने पर एमडीएच और एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ वस्तुओं की बिक्री निलंबित कर दी थी। जिसके बाद अब अमेरिका में साल्मोनेला संदूषण पर इनकार की दर में वृद्धि में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले छह महीनों में, अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों ने MDH के 31% मसाला शिपमेंट को अस्वीकार कर दिया, जबकि पिछले साल यह 15% था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) एमडीएच और एवरेस्ट उत्पादों पर जानकारी इकट्ठा कर रहा है। अमेरिकी विभाग एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि एफडीए रिपोर्टों से अवगत है और स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी इकट्ठा कर रहा है।’

हांगकांग और सिंगापुर के कदमों के बाद भारत के दो सबसे लोकप्रिय मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट भी गुणवत्ता मानकों के लिए भारतीय नियामक की जांच के दायरे में हैं।

पढ़ें :- Saurabh Rajput Murder Case : मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार, अभियोजन पक्ष ने की फांसी की मांग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...