1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुसीबतें, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुसीबतें, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

मुंबई। पेरेंट्स को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी करने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार दोपर पुलिस की टीम मुंबई के वरसोवा स्थित घर पर पहुंच गई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई। पेरेंट्स को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी करने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार दोपर पुलिस की टीम मुंबई के वरसोवा स्थित घर पर पहुंच गई।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

एक दिन पहले ही रणवीर के खिलाफ केस दर्ज (Case filed against Ranveer) किया गया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक पॉडकास्टर रणवीर के घर पर पांच पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची है।

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे। कमीडियन समय रैना के ऑनलाइन शो के दौरान उन्होंने अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर पूरे देश के लोगों ने आक्रोश जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया को संसदीय समिति भी नोटिस भेज सकती है।

ऐसे में उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पांच जजों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आईटी मामलों की संसदीय समिति उन्हें नोटिस भेज सकी है। समिति की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने एक दिन पहले ही इस तरह की मांग की थी। यह मुद्दा संसद में भी गूंजने लगा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोशित हैं।

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...