1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सीजफायर को लेकर ट्रंप ने किया नया दावा ,कहा ‘पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे’

सीजफायर को लेकर ट्रंप ने किया नया दावा ,कहा ‘पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे’

ऑपरेशन सिंदूर के इतने दिन बीतने के बाद भी अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप भारत और पाकिस्तान के  बीच सीजफायर कराने का गुण गान कर रहे हैं। बता दें  शुक्रवार रात को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बयान दिया।  उन्होने एक बार फिर  ट्रेड डील के नाम पर दोनों देशों में युद्ध विराम करवाने का दावा किया है।लेकिन सीजफायर को लेकर ट्रंप के इस बात को  भारत सरकार ने नकारा दिया है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

ऑपरेशन सिंदूर के इतने दिन बीतने के भी  बाद  अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप भारत और पाकिस्तान के  बीच सीजफायर कराने का गुण गान कर रहे हैं। बता दें   शुक्रवार रात को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बयान दिया। उन्होने एक बार फिर  ट्रेड डील के नाम पर दोनों देशों में युद्ध विराम करवाने का दावा किया है।सीजफायर को लेकर ट्रंप के इस बात को  भारत सरकार ने नकारा दिया है। यहाँ तक की भारतिए सेना ने भी साफ कहा है कि इसमें अमेरिका का कोई हाथ नही है। इसके बाद ट्रंप सरकार युद्ध विराम का दावा कर रही रही है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स के चयन में घपलेबाजी के आरोप, भारतीय दल की विदाई से पहले कई पैरा-शूटर्स ने किया विरोध प्रदर्शन

जानिए सीजफायर पर क्या बोले ट्रंप सरकार

हाल ही में ट्रंप ने एक बार फिर ट्रेड डील को लेकर कहा कि वो भारत और अमेरिका के बीच सीजफायर करवाए हैं।  ट्रंप ने कहा हमने कई युद्ध रोके हैं और यह बेहद गंभीर युद्ध थे। भारत और पाकिस्तान इसका उदाहरण है। दोनों देशों की सीमा पर फाइटर प्लेन को निशाना बनाया जा रहा था। मुझे लगता है कम से कम 5 जेट गिराए गए थे। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि युद्ध शुरू हो जाएगा। ईरान में भी हमने जो किया पूरी दुनिया ने देखा। हमने परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया।

ट्रेड डील की रखी शर्त: ट्रंप

ट्रंप  के मुताबिक , “भारत और पाकिस्तान में भी तनाव बढ़ रहा था। लेकिन , दोनों देशों ने समझदारी दिखाते हुए सीजफायर पर सहमति जता दी और यह सब मैंने  ट्रेड डील की मदद से मुमकिन करवाया। हमने कहा कि आप ट्रेड डील करना चाहते हैं? अगर आपने हमला बंद नहीं किया तो हम ट्रेड डील नहीं करेंगे।”

पढ़ें :- GST में फिर बड़े बदलाव की तैयारी, 57वीं GST परिषद बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट , Refund और Arrest Power पर मंथन

ट्रंप के दावों को भारत ने किया  खारिज

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले न जाने कितनी बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का राग आलाप चुके हैं। लेकिन  भारत सरकार और सेना दोनों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि सीजफायर दोनों देशों की आपसी बातचीत से संभव हुआ है, इसमें किसी तीसरे देश का कोई हाथ नहीं है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...